गुरुग्राम के बादशाहपुर में 17 सितंबर को मोबाइल की दुकान में दुकानदार पर हमला व तोड़-फोड़ करने वाले आरोपी एक सप्ताह बाद भी पकड़ से बाहर हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में बुधवार को क्षेत्र के दुकानदार व व्यापारी बादशाहपुर थाने में पहुंचे। दुकानदारों व व्यापारियों ने थाना प्रभारी राजेश से मुलाकात करते आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।