फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजसी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल: चंद्रमा-त्रिशूल और त्रिनेत्र से किया श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 15 Nov 2026 07:46 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक और राजसी श्रृंगार किया गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराई गई। बाबा का श्रृंगार चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र से किया गया। भस्म अर्पित करने के बाद बाबा महाकाल ने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। पंचामृत से अभिषेक के बाद बाबा महाकाल को रमाई गई भस्म श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। रविवार सुबह चार बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया। फिर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया।
इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराई गई। चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र से सजा बाबा का राजसी स्वरूप आज के श्रृंगार की खास बात बाबा महाकाल का राजसी स्वरूप रहा। उन्हें चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र से सजाया गया। इसके बाद भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।
भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंजता रहा। महाकाल मंदिर में आरती का समय श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग समय पर आरती और पूजन किया जाता है। इनका समय इस प्रकार है। भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक दद्योदक आरती (बालभोग): सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक भोग आरती: सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक संध्या आरती: शाम 6:30 से 7:15 बजे तक शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक महाकाल मंदिर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर श्री महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी जानकारी के लिए श्रद्धालु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा महाकाल दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित अन्य जानकारियां 24 घंटे इन नंबरों पर प्राप्त की जा सकती हैं। 0734-2559272, 0734-2559275, 0734-2559276 और 0734-2559277।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें