फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल न्यूज: बोकरामार पंचायत भवन में शराब पीने का दावा, तहसीलदार ने एसडीएम को भेजा प्रतिवेदन

Thu, 03 Sep 2026 09:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

जिले की जैतपुर तहसील क्षेत्र की बोकरामार ग्राम पंचायत में पदस्थ पटवारी का पंचायत भवन परिसर में शराब पीते हुए कथित वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पटवारी पंचायत भवन परिसर में शराब पी रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी काम से पहुंचे लोगों के साथ पटवारी ने अभद्र व्यवहार भी किया। शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, वे फार्मर आईडी सहित अन्य कार्यों के सिलसिले में बोकरामार पंचायत भवन पहुंचे थे। इसी दौरान पटवारी के व्यवहार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन में पटवारी के शराब पीने की जानकारी मिलने पर जब उन्होंने आपत्ति जताई तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया।

पढे़ं:  सांदीपनि आश्रम में तैयारी; मोर पंखी पोशाक में सजेगा श्रीकृष्ण दरबार मामले में पंचायत भवन के सरपंच कक्ष में मांस रखे होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मांस वहां किसने और किस उद्देश्य से रखा था, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो के आधार पर जांच, एसडीएम को सौंपा प्रतिवेदन
मामले को लेकर जैतपुर तहसीलदार एमपी विराट ने बताया कि पूरे प्रकरण का वीडियो भी देखा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन तैयार कर जैतपुर एसडीएम को सौंप दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई संबंधित स्तर से की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर प्रतिवेदन सौंपे जाने के बाद अब इस मामले में जांच और संबंधित कर्मचारी की भूमिका को लेकर होने वाली कार्रवाई पर नजर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें