फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना: रात में बोलेरो के बोनट पर बैठकर किया शक्ति प्रदर्शन, दिन में कान पकड़कर डेढ़ किमी पैदल चला आरोपी

Thu, 05 Nov 2026 05:43 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

मध्य प्रदेश के सतना में हत्या के मामले में करीब 14 महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आए एक आरोपी को रसूख दिखाना भारी पड़ गया। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने गाड़ियों के काफिले और बाइक रैली के साथ जमकर शक्ति प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कोलगवां थाना पुलिस ने त्वरित कदम उठाया और मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सिगरेट पीते हुए बोनट पर बैठकर निकाला था काफिला
जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल 16 वर्षीय सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में करीब 14 महीने से जेल में बंद था। बुधवार को वह जमानत पर जेल से बाहर आया। जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने उसका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद बेटू एक बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीते हुए निकला। वहीं, समर्थकों ने शहर में बाइक रैली और वाहनों का काफिला निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। यह वीडियो बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने सिद्धार्थ नगर कॉलोनी से डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलवाया
वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई कोलगवां थाना पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी बेटू सिंगरौल के साथ अंकित रजक, श्रीकांत शुक्ला और शिवम यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को सिद्धार्थ नगर कॉलोनी से करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल थाने तक चलवाया।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द रात को गाड़ी के बोनट पर तो दिन में कान पकड़कर डेढ़ किलोमीटर पैदल जुलूस
जिन आरोपियों ने रात में शहर की सड़कों पर रसूखदारों की तरह जश्न मनाया था, गुरुवार दोपहर कोलगवां थाना पुलिस ने उनकी हेकड़ी निकाल दी। पैदल मार्च के दौरान आरोपियों के तेवर पूरी तरह ढीले नजर आए। वे रास्ते भर कान पकड़े हुए चलते दिखाई दिए और पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। आरोपियों ने कहा कि आज के बाद लोगों को डराने-धमकाने के लिए कोई जुलूस नहीं निकालेंगे और ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेंगे। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से न सिर्फ बदमाशों के हौसले पस्त होंगे, बल्कि शहर के अन्य अपराधियों में भी पुलिस का खौफ बरकरार रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें