फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, मां-बेटे की मौत; चार घायल

Mon, 02 Nov 2026 06:19 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मध्य प्रदेश के मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सराय छोला थाना क्षेत्र में राजघाट पुल के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी कंटेनर में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, परिवार दो गाड़ियों में सवार होकर भोपाल से उत्तर प्रदेश के बदायूं जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर राजघाट पुल के पास स्कॉर्पियो पीछे से कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। स्कॉर्पियो में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल धौलपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें- बोरे में बंद शव की गुत्थी सुलझी: शराब की लत से परेशान पिता ने ही करवाई बेटे की हत्या, तीन लाख की दी सुपारी

हादसे में मां और बेटे की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कराया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। राजघाट पुल के पास हुए इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार और वाहनों के बीच दूरी बनाए रखने की अनदेखी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।फिलहाल हादसे में मां-बेटे की मौत और चार लोगों के गंभीर घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिवार के सुरक्षित सफर की उम्मीद दर्दनाक घटना में बदल गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें