फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला: हरतालिका तीज पर मंत्री संपतिया उइके का सादगी भरा अंदाज, महिलाओं संग गाए भजन, ढोलक भी बजाई

Tue, 15 Sep 2026 08:21 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

हरतालिका तीज के अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके का सादगी और भक्ति से भरा अंदाज देखने को मिला। मंत्री अपने गृह ग्राम टिकरवारा पहुंचीं, जहां उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से हरतालिका तीज का पर्व मनाया और पूजा-अर्चना की।

मंत्री संपतिया उइके ने तीज व्रत के अवसर पर निर्जला उपवास रखा। उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान वे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ भजन-कीर्तन में भी हिस्सा लिया।

भजन-कीर्तन के दौरान मंत्री ने खुद ढोलक थामी और महिलाओं के साथ पारंपरिक गीत गाए। उनका यह सहज और भक्तिमय अंदाज वहां मौजूद महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। ढोलक बजाते हुए मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। गांव में हरतालिका तीज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर: घर बैठे कर सकेंगे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक और पूजन, ई-आराधना सुविधा बनी सहारा

इस अवसर पर मंत्री संपतिया उइके ने प्रदेश और अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, आपसी सौहार्द और खुशहाली की कामना की। हरतालिका तीज के आयोजन के दौरान मंत्री का ग्रामीण महिलाओं के साथ सहजता से घुलना-मिलना और पारंपरिक अंदाज में भजन-कीर्तन करना चर्चा में रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें