फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आई युवती की मौके पर मौत; पिता भी हुए घायल

Fri, 16 Oct 2026 11:12 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कारीकोन तिराहे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। पिता-पुत्री जिला न्यायालय में पेशी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खोहरी, पोस्ट डिठोरी निवासी सूबे सिंह परते अपनी बेटी संगीता आर्मो के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान कारीकोन तिराहे के पास अचानक सामने आई स्कूटी से बचने की कोशिश में उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद संगीता ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके पिता सूबे सिंह परते घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, प्रतिवादियों से मांगा जवाब

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद संगीता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर मेकल चौधरी के अनुसार, जांच के दौरान संगीता के सिर के पिछले हिस्से और बाएं हाथ पर चोट के निशान मिले। चिकित्सकीय जांच में बीपी, पल्स और ईसीजी में जीवन के कोई संकेत नहीं मिले।

ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें