फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी: शिकारियों के जाल में फंसे वयस्क नर तेंदुए की मौत, वन विभाग ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 11:16 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में तेंदुए के शिकार मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला रीठी वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवरी बीट का बताया गया है, जहां तालाब से लगे हिस्से में करीब चार वर्षीय वयस्क नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड के साथ आस-पास के इलाके में सघन जांच और मिले सुरागों के आधार पर दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- उमरिया क्राइम: फोन पर बात करते निकला युवक, तीन दिन बाद गांव में मिला शव; हत्या की आशंका से उठे सवाल

कटनी वन मंडल अधिकारी गर्वित गंगवार ने बताया कि देवरी बीट से लगे तालाब के पास तेंदुए का शव मिलने की सूचना के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने घटनास्थल के साथ तालाब के आस-पास के इलाके की जांच की। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद से भी संभावित सुराग तलाशे गए। जांच आगे बढ़ने पर वन विभाग को खेत से लगी तारबाड़ी में शिकार से जुड़े अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपी गंगाराम रजक और पंसारी आदिवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।

जांच में सामने आया कि जंगल और खेत से लगे इलाके में वन्यजीवों के शिकार के लिए तार का फंदा लगाया गया था। इसी फंदे की चपेट में तेंदुआ आ गया और उसकी दम घुटने से मौत हो गई। मामले में वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि शिकार के लिए लगाए गए फंदे के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें