फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्याओं से सनसनी: जुआ खेलते हुआ विवाद तो जमकर चले चाकू, एक की मौके पर मौत तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 09 Nov 2026 01:56 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

घमापुर थाना क्षेत्र के हनुमान टोरिया में दीपावली के दौरान जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ के अनुसार, घमापुर थाना क्षेत्र के कांचघर स्थित हनुमान टोरिया निवासी कार्तिक चौधरी का इलाके में रहने वाले प्रिंस नामक युवक से पुराना विवाद था। दीपावली की रात करीब एक बजे जुए की फड़ पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर प्रिंस, हर्षित सहित करीब दस लोगों ने कार्तिक और उसके साथी करन पासी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- एमपी में काल बनी अमावस की रात: सिवनी और कटनी में दो घरों में आग लगने से 12 की मौत, पटाखों के शोर में दबी चीखें

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
हमले में गंभीर रूप से घायल कार्तिक चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, करन पासी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना से दो परिवारों की दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें