फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: इधर पुलिस लोगों को समझाइश दे रही, उधर महिला आरक्षक ही चला रही कार्बाइड गन; एसपी ने किया निलंबित

Mon, 09 Nov 2026 10:47 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सोशल मीडिया पर कार्बाइड गन चलाते हुए वीडियो और रील पोस्ट करना ग्वालियर पुलिस की एक महिला आरक्षक को भारी पड़ गया। वर्दी पहनकर कार्बाइड गन चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली थाने में पदस्थ महिला आरक्षक कुमकुम दुबे को प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। मामले में प्राथमिक जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, महिला आरक्षक कुमकुम दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में वह पुलिस की वर्दी पहने हाथ में कार्बाइड गन लेकर उसका प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में उन्हें कार्बाइड गन चलाते हुए भी देखा जा सकता है। महिला आरक्षक का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई।

ये भी पढ़ें- टीआई हत्याकांड: आरोपी मोहिन जायसवाल की मौत, दो दिन से अस्पताल में था; शराब ठेके में 30 प्रतिशत का हिस्सेदार

मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ा क्योंकि पुलिस विभाग खुद कार्बाइड गन के इस्तेमाल को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। त्योहारों के दौरान कार्बाइड गन से होने वाले हादसों को देखते हुए पुलिस ने इसके निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया था। ऐसे में पुलिस की वर्दी में एक महिला आरक्षक का इसी गन के साथ वीडियो सामने आना विभाग के अनुशासन और पुलिसकर्मियों के आचरण पर सवाल खड़े करने लगा।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मामले की प्राथमिक जांच के निर्देश दिए। जांच में वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रही महिला की पहचान कुमकुम दुबे के रूप में होने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें लाइन अटैच भी किया गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 की दीपावली के दौरान कार्बाइड गन की चपेट में आने से कई लोग और बच्चे घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्बाइड गन के निर्माण और बिक्री करने वाली फैक्ट्रियों और कारखानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। आम लोगों से अपील की गई थी कि वे ऐसी खतरनाक गन न खरीदें और न ही इसका इस्तेमाल करें।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें