फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: खेत पर अचेत अवस्था में मिला किसान का शव, संदिग्ध मौत से गांव में शोक; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 15 Nov 2026 01:50 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बीजाडोंगरी में एक 60 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह रोजाना की तरह खेत जाने के लिए घर से निकले किसान का शव देर शाम उनके ही खेत में पड़ा मिला। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। खोजबीन के दौरान किसान खेत में अचेत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही तेजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह 10 बजे खेत के लिए निकले थे धन सिंह
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धन सिंह (60) पिता त्रिलोक सिंह लोधी निवासी ग्राम बीजाडोंगरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि धन सिंह शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से खेत जाने के लिए निकले थे। आमतौर पर वे समय पर घर लौट आते थे, लेकिन शनिवार को देर शाम तक वापस नहीं पहुंचे। इस पर परिजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों ने आसपास के लोगों से भी उनके बारे में जानकारी जुटाई।

पढ़ें: सीएम मोहन का आलीराजपुर दौरा, तीन किलोमीटर का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित; पुलिस का पहरा खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले किसान
खोजबीन के दौरान परिजन जब खेत पहुंचे तो धन सिंह वहां अचेत अवस्था में पड़े मिले। पास जाकर देखने पर उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसान का शव खेत में मिलने से गांव में शोक का माहौल बन गया। परिजनों ने जताई संदिग्ध मौत की आशंका
सूचना मिलने पर तेजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह के मुताबिक, परिजनों ने धन सिंह की मौत को संदिग्ध बताते हुए आशंका जताई है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
फिलहाल धन सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रविवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बीजाडोंगरी गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें