फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, बैतूल में 10 संचालकों पर केस

Mon, 28 Sep 2026 08:38 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना संचालकों को भारी पड़ गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और पुलिस की हिदायत के बावजूद निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने पर बैतूल पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली और गंज थाना पुलिस ने कुल 10 डीजे संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें कोतवाली थाना क्षेत्र के 8 और गंज थाना क्षेत्र के 2 डीजे संचालक शामिल हैं। पुलिस अब डीजे जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी डीजे संचालकों को निर्देश दिए थे कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही डीजे बजाया जाए। तेज आवाज से मरीजों, बुजुर्गों और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कुछ डीजे संचालकों ने नियमों की अनदेखी करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाया। जुलूस के दौरान पुलिस ने ध्वनि स्तर की निगरानी की और नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों को चिन्हित किया।

पढ़ें: आखिरी कॉल के बाद इन्फ्लुएंसर निधि का भावुक पोस्ट, कमरे में हुईं बंद; मोबाइल से तलाशे जा रहे मौत के सुराग इसके बाद कोतवाली और गंज थाना पुलिस ने कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 10 डीजे संचालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार मामलों की जांच जारी है। जांच में ध्वनि सीमा के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित डीजे सिस्टम जब्त किया जाएगा और संचालकों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। पुलिस की कार्रवाई के बाद डीजे संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आस्था के आयोजनों में भी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। आने वाले त्योहारों में भी ध्वनि सीमा और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें