फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के बोल: आदिवासी परिवारों में कम से कम पांच-पांच बच्चे होने चाहिए, जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत

Mon, 16 Nov 2026 11:29 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने आदिवासी समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए परिवारों से कम से कम पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील की है। 15 नवंबर को ग्राम पंचायत दूधी के ग्राम हर्रा में बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने विशेष रूप से बैगा, सहरिया और भूमिया जनजातियों की घटती आबादी का मुद्दा उठाया। जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस होता रहा।

विधायक ने कहा कि इन जनजातियों की जनसंख्या लगातार कम हो रही है। आगामी जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद आदिवासी समाज को अपनी वास्तविक जनसंख्या की स्थिति का पता चलेगा। उन्होंने नसबंदी के मुद्दे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शासन के द्वारा नसबंदी योजनाओं का लक्ष्य भी आदिवासी समाज के लोगों से ही पूरा किया जाता है जबकि अन्य समाज के लोग इसका पालन नहीं करते हैं। जबकि वर्तमान में समाज को अपनी जनसंख्या बढ़ाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली की जगह भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 26 को संविधान रक्षा मार्च, राहुल गांधी के आने की भी चर्चा

विधायक के दो बेटे, उठे सवाल
अपने संबोधन में विधायक ने आगामी दिनों में विवाह करने वाले युवाओं और आदिवासी परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की अपील की। उनके इस बयान को लेकर जब सवाल किया गया कि उनके स्वयं के दो बच्चे हैं और वे दूसरों को पांच बच्चे पैदा करने की सलाह दे रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपना परिवार बढ़ाया था, उस समय आदिवासी समाज की जनसंख्या की स्थिति बेहतर थी। लेकिन वर्तमान में जनसंख्या दर लगातार घट रही है।

आदिवासियों को होना होगा जागरूक
उन्होंने आशंका जताई कि आदिवासी जनसंख्या में गिरावट का असर भविष्य में आरक्षण के साथ-साथ समाज की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे आदिवासी अल्पसंख्यक होने की कगार पर पहुंच सकते हैं यदि भविष्य को लेकर अभी से नहीं चेते तो परिणाम आदिवासी समाज के लिए बेहतर नहीं होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें