राजधानी लखनऊ में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के कारण राजधानी समेत देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक बंद रहें। इस दौरान बैंक कर्मचारी और अधिकारी 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और भेदभाव रहित पीएलआई (PLI) योजना जैसी प्रमुख मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक पर प्रदर्शन कर रहे है। ग्राहकों की सुविधा के लिए एसबीआई ने नकदी निकालने हेतु एटीएम, एडीडब्ल्यूएम और सीएसपी केंद्र के उपयोग की सलाह दी है। साथ ही, बैंकिंग कार्यों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाओं का प्राथमिकता से इस्तेमाल करने की अपील की है। वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे बैंक कर्मचारी।