उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें कब कहां खड़ी हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं है। बुधवार को दोपहर 3:30 बजे आलमबाग डिपो से चली वातानुकूलित बस प्रयाग डिपो की उतरेठिया में शाम 4 बजे खड़ी हो गई।चालक अजीत कुमार ने बताया कि वॉल्यूम प्रेशर फट गया।बस के खराब होने की सूचना पर सवारियों ने हंगामा करना शुरू किया उन्हें समझा बुझाकर दूसरी बस से भेजा गया।