लखनऊ में वेतन असमानता के विरोध में बॉन्डेड डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी डॉक्टर लोहिया पथ पर सड़क किनारे बैठ गए और समान काम के लिए समान वेतन की मांग उठाई। डॉक्टरों ने सवाल किया कि जब डिग्री और सेवा समान हैं, तो वेतन में अंतर क्यों किया जा रहा है। प्रदर्शन के चलते मौके पर पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें ईको गार्डन भेज दिया गया। डॉक्टर वेतन में समानता और अपनी मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।