फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: उड़ान यूथ फेस्ट में छात्राओं की प्रतिभा को मिला मंच

Akash Dwivedi Updated Wed, 02 Sep 2026 02:16 PM IST

विज्ञान फाउंडेशन एवं खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में उड़ान यूथ फेस्ट के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कॉलेज परिसर, चौक में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं वित्तीय आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने छात्राओं से कौशल विकास योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें