फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिवाली से लोगों को मिलेगी राहत, डालीगंज रेलवे पुल पर फ्लाईओवर शुरू होने की तैयारी

शहरवासियों को दिवाली से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत डालीगंज रेलवे पुल पर बन रहा फ्लाईओवर दिवाली से शुरू होने की तैयारी है। इसके चालू होने के बाद डालीगंज से लाल पुल तक का सफर महज दो मिनट में पूरा किया जा सकेगा। फ्लाईओवर शुरू होने से बसंतकुंज से समतामूलक चौराहे तक का सफर भी आसान हो जाएगा। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। फ्लाईओवर के शुरू होने से डालीगंज, लाल पुल और आसपास के इलाकों के साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाली बड़ी आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। दिवाली से पहले परियोजना को यातायात के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें