फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ठंड की दस्तक के साथ लखनऊ में सज गई मूंगफली मंडी, 140 से 180 रुपये किलो तक बिक रही

राजधानी में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम में ठिठुरन बढ़ने के साथ ही सिटी स्टेशन के पास लगने वाली मूंगफली मंडी भी गुलजार हो गई है। यहां दुकानों पर मूंगफलियों से भरी टोकरियां सजी हैं और दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में हैं। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही बाजार में मूंगफली की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। मंडी में अलग-अलग किस्म की मूंगफलियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक, झांसी, लखीमपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से मूंगफली मंगाई जा रही है। इनमें बड़े और छोटे दाने वाली मूंगफली शामिल हैं। दाने के आकार और किस्म के हिसाब से इनके दाम भी अलग-अलग हैं। फिलहाल बाजार में मूंगफली 140 रुपये से लेकर 180 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में बिक्री के लिए लाने से पहले मूंगफलियों को भाड़ में गर्म किया जाता है। इसके बाद उन्हें पछोरकर तैयार किया जाता है और टोकरियों में सजाकर बिक्री के लिए रखा जाता है। सर्दियों में चाय के साथ मूंगफली खाने का शौक रखने वालों के लिए मंडी में अभी से रौनक दिखाई देने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद दुकानदारों को है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें