फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुबग्गा में बिल्डिंग के पास संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात युवक का शव

लखनऊ। दुबग्गा में बृहस्पतिवार सुबह टोपा बिल्डिंग के पास अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। वहीं घटनास्थल के आसपास इंजेक्शन अन्य नशीले पदार्थ पड़े मिले। इंस्पेक्टर श्री कांत राय के मुताबिक अज्ञात युवक की उम्र करीब 34 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव के आसपास भी जांच की गई। पुलिस ने पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य माध्यमों से शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें