फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ट्रॉली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एलटी लाइन की केबल जली

पारा के मोहानरोड स्थित एफसीआई उपकेंद्र के रहमानखेड़ा फीडर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रॉली ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। तेज धमाके के बाद ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। आग की चपेट में आने से करीब 10 मीटर एलटी लाइन की केबल भी जल गई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक एफसीआई अंतर्गत रहमानखेड़ा फीडर पर मंगलवार को 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद आपूर्ति बहाल करने के लिए वहां 400 केवीए का ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर लाइन चालू की गई थी। बृहस्पतिवार करीब नौ बजे अचानक ट्रांसफार्मर के पास शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही देर में तेज धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं।बताया गया कि एलटी वायर में अचानक आग लगने के साथ करीब 10 मीटर एबीसी लाइन की केबल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक एबीसी लाइन की केबल हल्की होने और ओवरलोड के कारण गर्म होने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लगी। घटना के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें