टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन जानकी शरण पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष राज कुमार लाल और महासचिव कैलाश कुमार अवस्थी ने शपथ ग्रहण की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष गरिमा उपाध्याय, संयुक्त सचिव पुनीत कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अंकित गुप्ता और पुस्तकालय सचिव उपमा अग्रवाल ने भी कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। महासचिव ने सभी का आभार जताया।