फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शंख एयरलाइंस के ऑफिस पर आयकर विभाग का सर्वे, श्रवण विश्वकर्मा से पूछताछ

लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड स्थित शंख एयरलाइंस के कार्यालय पर शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया। आयकर विभाग के कई अधिकारी एक साथ संख टावर पहुंचे और कंपनी के तीन मंजिला कार्यालय में जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम कंपनी के मालिक श्रवण विश्वकर्मा से भी पूछताछ कर रही है। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से कंपनी के कारोबार और वित्तीय लेन-देन से संबंधित जानकारी ली जा रही है। टीम ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिए हैं और कार्यालय में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें