बृहस्पतिवार को सीतापुर हाईवे पर रामपुर बेहडा बख्शी का तालाब के पास कट की मांग को लेकर लगभग दो सौ ग्रामीण महिला और पुरुषों ने सीतापुर हाइवे जाम कर दिया। यहां पर देखा गया कुछ लोग अपने फॉलोअर बढ़ाने के लिए ग्रामीणों को जाम के बार बार उकसाते नजर आए। जब जाम में डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ग्रामीणों को जाम लगाने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी देकर वापस लौट गई लेकिन ग्रामीण फिर नहीं माने और हाइवे जाम कर दिया।