फिक्की फ्लो लेडीज ऑर्गनाइजेशन की ओर से ‘राइज एबव: ए डायलॉग ऑन इनर स्ट्रेंथ’ सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वक्ता सिस्टर बीके शिवानी ने कहा कि हर परिस्थिति में मन को शांत रखना और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना ही वास्तविक आंतरिक शक्ति है। उन्होंने आंतरिक मजबूती के महत्व पर जोर देते हुए सकारात्मक सोच और मानसिक शांति को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर फिक्की फ्लो लखनऊ की चेयरपर्सन सिमरन साहनी ने भी अपने विचार रखे। आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को आंतरिक शक्ति के महत्व को समझने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया।