उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर वोट चोरी किसी ने की है तो कांग्रेस और सपा ने की है। राजभर ने अपने बयान में कांशीराम का जिक्र करते हुए कहा कि जब कांशीराम थे, तब सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर समर्थन हासिल करने पर ही वोट मिलते हैं।