लखनऊ के शहीद स्मारक मार्ग स्थित भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) में आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर्स मीट के दौरान पैनल डिस्कशन में निवेशकों के कौशल विकास पर जोर दिया गया। चर्चा में बायोरेक्स की वंशिका राणा ने अपने विचार रखे। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. श्रीपति राव कुलकर्णी, डॉ. शिव और डॉ. पवन कुमार राय भी मौजूद रहे।