फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नम्रता पाठक ने किया सिल्क इंडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन

कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी परिसर में आयोजित सिल्क इंडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया और वहां प्रदर्शित सिल्क एवं पारंपरिक परिधानों को देखा। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए दुकानदारों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। यहां अलग-अलग प्रदेशों की पारंपरिक साड़ियों, सूट, कुर्तों, चादरों और अन्य हस्तशिल्प से जुड़े उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। नम्रता पाठक ने स्टॉलों पर मौजूद दुकानदारों से उत्पादों की जानकारी ली और प्रदर्शनी में प्रदर्शित पारंपरिक कला एवं वस्त्रों को देखा। प्रदर्शनी में शहरवासियों की भी अच्छी भीड़ पहुंच रही है। आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न राज्यों के पारंपरिक वस्त्र और हस्तशिल्प को लखनऊ के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें