फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: निजी जानकारी जुटाने के विरोध में भाकपा (माले) का मार्च, डीएम कार्यालय तक किया प्रदर्शन

वामपंथी नेताओं और कार्यकर्ताओं की निजी जानकारी जुटाने व कथित निगरानी के विरोध में गुरुवार को भाकपा (माले) लिबरेशन ने परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाइयां (LIU) राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े कार्यकर्ताओं से आधार, पैन कार्ड, बैंक खाते और संपत्ति से संबंधित निजी विवरण मांग रही हैं। माले नेताओं ने इसे नागरिकों की निजता और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए राजनीतिक विचारधारा के आधार पर निगरानी का आरोप लगाया। उन्होंने निजी डेटा का संग्रह तत्काल बंद करने, इसके कानूनी आधार को सार्वजनिक करने और पहले से जुटाई गई जानकारी के संरक्षण व सुरक्षा को लेकर स्पष्ट व्यवस्था किए जाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें