फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नहर पटरी पर महिला की गला रेतकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप

काकोरी के सिमरामऊ गांव में नहर पटरी पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे महिला का गला रेता हुआ शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक मृतका की पहचान प्रेमा देवी (35) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेमा की पहली शादी सिमरामऊ गांव निवासी राजू यादव से हुई थी। पति से अनबन के बाद वह अलग रहने लगी थी। करीब नौ माह पहले गोहरामऊ गांव निवासी प्रदीप के साथ प्रेम संबंध के बाद कोर्ट मैरिज की थी और उसके साथ रह रही थी। महिला की हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही महिला के परिचितों और परिजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एसीपी शकील अहमद ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें