फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ सरकारी स्कूल के बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भरे सपनों के रंग

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद स्तरीय मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने विकसित, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के अपने सपनों को रंगों के माध्यम से साकार किया। यह आयोजन बच्चों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने का अवसर प्रदान करता है। बच्चों की ओर से कागज पर की गई चित्रकारी में एक विकसित भारत की कल्पना भी दिखी। अलग-अलग सरकारी विद्यालयों के बच्चों की ओर से बनाए गए चित्रों को देखने के बाद बीएसए विपिन कुमार ने कार्यालय में सम्मानित किया। बीएसए ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच व्यक्त करने का मंच देना था। इस दौरान बच्चों की अद्वितीय प्रतिभा की सराहना की। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें