फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में धूमधाम से निकली रामडोल झांकी शोभायात्रा

भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर पल्टन छावनी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर से बुधवार को रामडोल झांकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा महादेव होटल चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, सेक्टर-ए सीतापुर रोड योजना कॉलोनी, पल्टन छावनी, ताड़ीखाना, सीतापुर रोड, आदि शक्ति मां विंध्याचल देवी मंदिर, सेक्टर-क्यू चौराहा और राम-राम बैंक चौराहा समेत विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीगणेश, भगवान शंकर, राधा-कृष्ण समेत कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल भक्तिमय कर दिया, जबकि ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु नाचते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक ओम प्रकाश यादव, अमित यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा, रेखा यादव, मालती यादव और शम्भू शरण वर्मा समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें