फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

दुबग्गा के बेगरिया रोड स्थित लखनऊ सिटी मैक्स हॉस्पिटल में आंत के ऑपरेशन के बाद शुक्रवार शाम 22 वर्षीय गुरुदीन की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर करीब दो घंटे तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी गुरुदीन इलेक्ट्रॉनिक कारीगर था। उसके चचेरे भाई सूरज के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम आंत का ऑपरेशन हुआ। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर दो दिन में करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कराए गए।अस्पताल के प्रबंध निदेशक अमित पाल ने बताया कि मरीज की आंत फटी हुई थी। ऑपरेशन के बाद उसका बीपी 40 से 50 के बीच बना हुआ था। इसी कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया।इंस्पेक्टर श्री कांत राय के अनुसार मृतक के परिजनों ने अभी कोई लिखित शिकायत नही दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें