दशहरे के अवसर पर यूथ कांग्रेस कार्यालय में NSUI कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला बनाकर दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के यूपी सेंट्रल के प्रदेश सचिव आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दशहरे पर ज्ञानेश कुमार का पुतला रावण के रूप में तैयार किया गया और उसका दहन किया गया।