लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में आयोजित नगर निगम संपूर्ण समाधान शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। फरियादियों ने अधिकारियों के सामने सड़क, सफाई, जलभराव समेत अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।