बख्शी का तालाब कठवारा गांव स्थित चंद्रिका देवी मंदिर पर शनिवार से दर्शन बंद है। मुख्य गेट पर सुरक्षा के लिए पुलिस,महिला पुलिस और पीएसी की कंपनी तैनात की गई है। अमावस्या को लेकर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को मुख्य गेट से ही रोककर वापस किया जा रहा है कि, आगे जलभराव है और वहां पर जाना खतरनाक है। लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए आवागमन जारी है। इधर मा चंद्रिका देवी मंदिर पर पुजारियों के द्वारा श्रगार,पूजन, आरती का क्रम अपने समय और नियम पूर्वक किया गया । मुख्य गेट से लेकर खाटू श्याम मंदिर और चंदनकुंड गांव तक मेले की दुकानें भी लगाई गई है।