सोमवार की सुबह आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। राजस्थान के भिवानी से बिहार के छपरा जा रही यात्रियों से भरी बस लखनऊ के पारा इलाके में जीरो पॉइंट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खंती में पलट गई। हादसे के वक्त बस में 53 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कोई बस के भीतर फंसा था तो कोई घायल हालत में बाहर निकलने के लिए मदद की गुहार लगा रहा था।