लखनऊ के लोकभवन सभागार में शनिवार को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कुल 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें 21 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपे, जबकि शेष 797 अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।