फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: काकोरी सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को बांटी हाइजीन किट, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

गुड हेल्थ केयर सोसायटी की ओर से काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी बीडीओ काकोरी श्वेता मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को हाइजीन किट वितरित की गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, जरूरी टीकाकरण, पौष्टिक आहार और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी। प्रसव के बाद मां और नवजात की स्वच्छता व देखभाल के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम डॉ. केडी मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। संस्था की अध्यक्ष एवं संस्थापक निदा फातिमा ने कहा स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ संस्था के पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें