लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विजयंत खंड के शाहिद स्टेडियम में 44वीं अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू स्मारक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, हॉकी उत्तर प्रदेश और हॉकी इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में एयरफोर्स दिल्ली और चेन्नई जीएसटी की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच गेंद पर कब्जे और गोल करने के लिए जोरदार संघर्ष देखने को मिला।