फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जन सेवा केंद्र का शटर तोड़कर नकदी और दस्तावेज चोरी

पारा के मोहान रोड स्थित खुशहालगंज चौराहे के पास मंगलवार देर रात चोरों ने जन सेवा केंद्र का शटर तोड़कर लैपटॉप, पर्स और करीब 15 हजार रुपये नकद समेत एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए।बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर संचालक साहिल मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक, चोरों ने लोहे की रॉड से शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें