फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जुबिली कॉलेज में शिक्षकों को पॉक्सो अधिनियम और गुड टच-बैड टच का प्रशिक्षण

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने शिक्षकों को पॉक्सो अधिनियम और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को गुड टच और बैड टच के बारे में बच्चों को आसान भाषा में समझाने के तरीके बताए। साथ ही पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों और बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अपनाई जाने वाली शिक्षण पद्धति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि ‘कोर्ट की पाठशाला’ के तहत बच्चों के लिए निशुल्क कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को कानूनी अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें