फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इस्कॉन मंदिर में 4 सितंबर को मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1008 तीर्थों के जल से होगा महाअभिषेक

Akash Dwivedi Updated Tue, 01 Sep 2026 04:56 PM IST

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन (श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर) में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव मनाया जाएगा। प्रेसवार्ता में मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने बताया कि जन्माष्टमी पर भगवान का विशेष श्रृंगार वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार पोशाक से किया जाएगा। महामहोत्सव में मंगला आरती, अविरल कीर्तन, 1008 तीर्थों के जल से महाअभिषेक और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य महाअभिषेक और छप्पन भोग के बाद मध्यरात्रि 12:30 बजे महाआरती होगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। 5 सितंबर को नंद उत्सव, दही हांडी प्रतियोगिता और श्रील प्रभुपाद चौक का उद्घाटन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें