गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे के पास रेगलिया ग्रीन्स में आईआईए की ओर से आयोजित इंडिया फूड एक्सपो-2026 में विभिन्न खाद्य उत्पादों और व्यंजनों से जुड़े स्टॉल लगाए गए। एक्सपो में पहुंचे विधायक नीरज बोरा ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शित उत्पादों के बारे में जानकारी ली। एक्सपो में खाद्य प्रसंस्करण, पैकेज्ड फूड और अन्य खाद्य उत्पादों से जुड़े विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य खाद्य क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और उत्पादकों को एक मंच उपलब्ध कराना है।