गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में इनटैक (INTACH) लखनऊ चैप्टर की ओर से हेरिटेज फैसिलिटेटर्स के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विरासत स्थलों के संरक्षण, उनके महत्व और लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को हेरिटेज फैसिलिटेशन की भूमिका और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. वंदना सहगल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विरासत स्थलों की पहचान, उनके संरक्षण और भावी पीढ़ियों तक उनके महत्व को पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला में हेरिटेज फैसिलिटेटर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए और विरासत संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।