फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हार्ट-लंग मशीन की मदद से 70 वर्षीय मरीज की जटिल थायराइड कैंसर सर्जरी सफल

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने हार्ट-लंग मशीन (कार्डियोपल्मोनरी बाईपास) की मदद से 70 वर्षीय मरीज की दुर्लभ और जटिल थायराइड कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। अस्पताल के अनुसार, मरीज के गले में मौजूद ट्यूमर के कारण सांस की नली लगभग पूरी तरह बंद हो गई थी। ऐसी स्थिति में सामान्य इंट्यूबेशन या ट्रेकियोस्टोमी करना संभव नहीं था। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के डॉ. तरुण बत्रा, कार्डियक सर्जरी के डॉ. भरत दुबे और एनेस्थीसिया टीम ने मिलकर सर्जरी की। प्रक्रिया के दौरान मरीज को पहले स्पाइनल एनेस्थीसिया दिया गया और पेरिफेरल बाईपास पर रखा गया, जिससे शरीर में ऑक्सीजन और रक्त संचार बनाए रखा जा सके। इसके बाद सबग्लॉटिक ट्रेकियोस्टोमी कर एयरवे सुरक्षित किया गया। करीब पांच घंटे चली सर्जरी में ट्यूमर को निकाल दिया गया। अस्पताल के मुताबिक मरीज अब तेजी से रिकवर कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें