फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गांव के बाहर सड़क पर बाढ़ का पानी देखकर लौट गया डीएम का काफिला, किसानों में नाराजगी

सोमवार को करीब एक बजे जिलाधिकारी लखनऊ का काफिला बाढ़ प्रभावित गांव सुल्तानपुर बहादुरपुर और हीरा जाने वाली सड़क तक पहुंचा। सड़क पर बाढ़ का पानी देखकर काफिला गांव के अंदर गए बिना वापस लौट गया। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि यदि अधिकारी बाढ़ की वास्तविक स्थिति और उनकी परेशानी देखना चाहते हैं तो गांव के अंदर आकर हालात देखें। किसानों के मुताबिक, उनकी फसलें दोबारा पानी में डूब गई हैं। वहीं, मवेशियों के लिए चारा भी नहीं बचा है। चारा पहुंचाने के लिए लोगों को कमर तक पानी में उतरकर जाना पड़ रहा है। नाराज किसानों ने प्रशासन से 100 फीसदी फसल नुकसान का मुआवजा देने, पुलिया का निर्माण कराने और बाढ़ में बर्बाद हुई फसलों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें