लासा अकड़रिया गांव के पास बुधवार सुबह से ही घरों में बाढ़ का पानी जा रहा है जिसकी वजह से ग्रामीण अपने घरों से सामान निकाल कर पड़ोसियों और ऊंचे स्थानों पर नाव अथवा सिर पर लेकर जा रहे हैं। प्रशासन से गुहार लगाई गई कि यहां पर नावों की संख्या बढ़ा दी जाए। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को कमर तक के पानी में आवागमन करने में कठिनाई हो रही ह। कोई भी हादसा कभी भी हो सकता है लेकिन अधिकारियों ने उनकी इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने आज बृहस्पतिवार की सुबह इटौंजा माल रोड पर स्थित लास गांव के पास रोड जाम और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाढ़ क्षेत्र इन गांव में सुविधा उपलब्ध कराने और सड़क के ऊपर से बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों पर अपना आक्रोश व्यक्ति करते हुए कहा कि अधिकारी ग्रामीणों की बात सुनने को तैयार नहीं।