फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोमती का जलस्तर बढ़ा, हयात नगर न्यू कॉलोनी से 30 से अधिक परिवार निकाले

दुबग्गा के लालजी टंडन वार्ड अंतर्गत हयात नगर न्यू कॉलोनी में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बुधवार को बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से राजस्व और नगर निगम की टीमों को मौके पर लगाया गया है। टीमों ने अभियान चलाकर 30 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बाहर निकाल लिया। वहीं,बाढ़ प्रभावित किसानों के मवेशियों के लिए नगर निगम की ओर से 10 कुंतल भूसे का इंतजाम कराया गया है। इससे किसानों को पशुओं के चारे की समस्या से राहत मिली है। जोनल अधिकारी अमरजीत यादव ने बताया कि प्रशासन और नगर निगम की टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं और प्रभावित परिवारों की जरूरतों की जानकारी जुटा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें