गोपीनाथ रस्तोगी इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय स्कूली कलारीपयट्ट प्रतियोगिता में एक ही टीम ने हिस्सा लिया। अन्य किसी टीम के प्रतियोगिता में नहीं पहुंचने पर मौजूद टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। इसके बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों ने कलारीपयट्ट के विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।